Breaking News

बासी रोटी में मिलाकर रोज खाएं ये चीज, हमेशा कंट्रोल में रहेगी डायबिटीज

शुगर यानि डायबिटीज से बहुत से लोग परेशान रहते हैं। इसकी वजह से उनकी रोजमर्रा की लाइफ गड़बड़ हो जाती है। खासकर इनका खान पान सबसे अधिक प्रभावित होता है। वैसे तो डायबिटीज का कोई इलाज नहीं है। लेकिन लोग अपनी लाइफ स्टाइल को चेंज कर, दवाइयों की मदद लेकर और खान पान में बदलाव कर इसे मैनेज करते हैं। वहीं इससे निपटने के कई घरेलू उपाय भी प्रचलित है। आप ने भी इंटरनेट पर डायबिटीज के कई घरेलू उपाय देखे होंगे।

बासी रोटी दिखाएगी कमाल

लेकिन आज हम आपको सबसे अनोखा और कारगर उपाय बताने जा रहे हैं। इस उपाय के तहत आपको बासी रोटी खानी होगी। रोटी हम सभी रोज जरूर खाते हैं। वहीं डायबिटीज के मरीजों को अक्सर रोटी से परहेज करने की सलाह दी जाती है। लेकिन यदि आप बासी रोटी खाएं तो ये आपको नुकसान पहुंचाने की बजाय हेल्प कर सकती है। आपको 12 से 15 घंटे पुरानी यानि बासी रोटी खानी है। यह रोटी आपको सुबह-सुबह कुछ खास चीजों के साथ खानी है।

ऐसे खाने से कंट्रोल होगी शुगर

दरअसल यदि आप बासी रोटी को दूध या सब्जी के साथ खाते हैं तो आपका डायबिटीज का लेवल ज्यादा नहीं बढ़ेगा। इस दौरण ध्यान देने वाली बात ये है कि दूध नॉर्मल रूम के तामपान वाला ठंडा होना चाहिए। इसके अलावा इस दूध की मलाई निकाल देनी चाहिए। इस दूध में आप बासी रोटी को मसलकर डाल दें। फिर 15 से 20 मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद इसे खा लें। आपको अपना शुगर लेवल कम करने में काफी मदद मिलेगी।

इस कारण बासी रोटी-दूध करता है फायदा

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर एक बासी रोटी कैसे आपकी शुगर की प्रॉब्लम खत्म कर देगी? तो चलिए इसके पीछे की साइंस जान लेते हैं। दरअसल 12 घंटे तक हवा के संपर्क में आने के बाद रोटी की बनावट, स्वाद और स्टार्च की संरचना में बदलाव आ जाता है। इसमें मौजूद स्टार्च रेसिस्टेंट फाइबर का रूप ले लेता है। यह चीज जल्दी से ग्लूकोज में नहीं बदलती है। रातभर में रोटी का स्टार्च रेसिस्टेंट इतना बढ़ जाता है कि इससे डायबिटीज को मैनेज करने में मदद मिलती है।

ब्लड प्रेशर भी होता है कंट्रोल

वैसे बासी रोटी वाला यह उपाय न सिर्फ आपका डायबिटीज कंट्रोल में रखता है बल्कि हाई ब्लड प्रेशर की प्रॉब्लम में भी हेल्प करता है। यानि इससे बीपी भी कंट्रोल में रहता है। अब इसे कहते हैं एक पंथ दो काज। तो देर किस बात की दोस्तों आज से ही बासी रोटी संग ठंडा दूध या सब्जी खाना शुरू कर दें। वहीं ताजी रोटी खाना हो तो गेहूं की बजायज्वार, बाजरा, मक्का, रागी और चने के आटे से बनी रोटी खाएं। इसमें भी ज्वार के आटे की रोटी का सेवन करना सबसे अधिक फायदेमंद होता है। इसकी वजह ये है कि ज्वार में डायट्री फाइबर, मैग्नीशियम, प्रोटीन पाया जाता है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखता है।

0 Comments

Advertisement

Type and hit Enter to search

Close